इतिहास क्या है
आधुनिक समय में है किसी भी विषय, घटना वस्तु जीव आदि का वैज्ञानिक विधि से अध्ययन करने की अनेक विधियां विकसित हो चुकी है। इन विधियों में एक विधि है ऐतिहासिक अध्ययन विधि। इन विधियों के द्वारा हम संबंधित समस्या का ऐतिहासिक विवेचन कर उसका तर्क-वितर्क उपकरण तलाशते हैं उसके इतिहास देखते हैं। जैसे पर्वत का इतिहास, पौधों का इतिहास, भौगोलिक इतिहास आर्थिक इतिहास आदि इतिहास मानव क्रियाओं तथा घटनाओं से संबंधित है।
इतिहास का अर्थ
इतिहास मानव जीवन के उत्थान-पथान की चीर गाथा है। इतिहास का प्रारंभ तभी से हुआ जब से मानव इस पृथ्वी पर आया इतिहास को अंग्रेजी भाषा में History कहते हैं।अंग्रेजी भाषा में history शब्द की उत्पत्ति यूनान भाषा के हिस्टोरिया (historiya) सबसे हुआ है। यूनान भाषा के historiya का अर्थ है जानना, ज्ञात करना, सत्यान्वेषण करना। यूनान के इतिहासकार हिरोडोटस को इतिहास का जनक माना जाता है। हिरोडोटस ने विश्व घटित हुए विभिन्न घटनाओं को एकत्रित किया। हिरोडोटस ने इन घटनाओं का संकलन कथा कहानियां आदि के आधार पर 500 ईसवी पूर्व किया। इसलिए इसे कथात्मक इतिहास का जनक माना जाता है 14वीं सदी में जर्मनी के लियोपालटु वान रान्के ने इतिहास को जानने की वैज्ञानिक इतिहास के स्वरूप को वैज्ञानिक तथा व्यवस्थित रूप प्रदान किया जाने लगा।
जब हिंदी भाषा में इतिहास शब्द को लेते हैं तो पाते हैं कि इतिहास 3 शब्दों का मेल है
इति+ह+आस इसका अर्थ "ऐसा ही हुआ।"
अर्थात इस पृथ्वी पर भूतकाल में जो कुछ भी घटित हुआ वह सब इतिहास के क्षेत्र में आता है।
उर्दू भाषा में इतिहास के लिए तवारीख शब्द का प्रयोग होता है यह शब्द तारीख का बहुवचन है इस अर्थ में इतिहास का अर्थ तारीखों से है। क्या अर्थ सही नहीं है क्योंकि इतिहास घटनाओं की तारीखों का संकलन मात्र नहीं है। बल्कि यह सार्वजनिक घटनाओं का लेखा है।
इतिहास किसे कहते हैं
इतिहास की परिभाषा अलग-अलग विद्वानों ने अलग-अलग तरीकों से दिए हैं-१. मैटलैंड के अनुसार :- "मनुष्य ने जो कुछ किया है, कहा है, यह विचार किया है वह सब इतिहास है।"
२. नेपोलियन के अनुसार:-
"इतिहास ऐसे मन-घनांत कथा है इसे लोग मान लेते हैं।"
३. बीडी घाटे के अनुसार :-
"इतिहास हमारे संपूर्ण भूतकाल का वैज्ञानिक अध्ययन तथा प्रतिवेदन है।"
४. डॉ.राधाकृष्णन के अनुसार:-
"इतिहास राष्ट्रीय के स्मृति हैं।"
उपयुक्त परिभाषाओं से स्पष्ट है कि इतिहास मानव द्वारा अतीत में किए गई कार्यों, विचारों तथा कथनों का वैज्ञानिक सत्यान्वेषण है। इसके आधार पर हम अपने अतीत की संस्कृति, सभ्यता तथा घटनाओं का अध्ययन करते हैं। यह मानव विकास का स्वरूप है जो अतीत से लगातार चलता चला आ रहा है इतिहास अपने प्रारंभ से ही अतीत की घटनाओं का लेखा-जोखा करता आ रहा है। इस प्रकार इतिहास अतीत का वैज्ञानिक कैलेंडर है जो हमें अतीत के संबंध में कब, कहां, तथा क्यों का उत्तर देने का प्रयास करता है।
If you have any doubts, please let me know