मनाली की सैर questions answer for class 4

Manali ki sair questions answer for class 4, मनाली की सैर questions answer for class 4

 

१. बताइए

क) पर्यटक मनाली की तुलना किससे करते हैं?

उत्तर: पर्यटक मनाली की तुलना स्वर्ग से करते हैं।

 

ख) मनु ने जल प्रलय के समय क्या किया था?

उत्तर: मनु ने जल प्रलय के समय मनुष्य जाति की रक्षा किया था।

 

ग) घटोत्कच के माता-पिता कौन थे?

उत्तर: घटोत्कच की माता हिंडिबा और पिता का नाम भीम था।

 

२. उत्तर लिखिए-

क) हिंडिबा देवी का परिचय लिखिए-

उत्तर:हिंडिबा कुल्लू के राजवंश की कुलदेवी है। महाभारत काल में हिंडिबा का विवाह भीम से हुआ था। हिंडिबा का पुत्र घटोत्कच है भीम की अनुपस्थिति में हिंडिबा अपने पुत्र घटोत्कच को युद्ध कौशल सिखाया था और उसे एक महान योद्धा बनाया।

 

ख)हिंडिबा मंदिर कैसा है?

उत्तर:हिंडिबा देवी मंदिर लकड़ियों से बना हुआ है। इसके ऊपर तीन वर्गाकार छतें है। मंदिर के गर्भ गृह में देवी के आकार की शीला है।

 

ग) मनाली के प्रसिद्ध चार दर्शनीय स्थान कौन-कौन से हैं?

उत्तर: मनाली के प्रसिद्ध चार दर्शनीय स्थान हिंडिबा देवी मंदिर, ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क, सोलंग घाटी, रोहतांग पास आदि हैं।

 

घ) मणिकरण क्यों प्रसिद्ध है?

उत्तर: मणिकरण प्रसिद्ध है क्योंकि यहां गरम पानी का झरना है। इस जल के गर्म होने के पीछे की कथा है कि यहां पार्वती के कर्णफूल खो गए थे। तब से इसका जल गरम रहता है।

 

३. एक शब्द में उत्तर दीजिए-

क) मनाली में गरम झरना कहां है?

उत्तर: मणिकरण में

 

ख) किस घाटी से ग्लेशियर दिखाई देते हैं?

उत्तर: सोलांग घाटी से

 

ग) मनाली में कितने राष्ट्रीय उद्यान हैं?

उत्तर: दो (१. ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क २. पिन वैली नेशनल पार्क)

Read More: मैंने आम तोड़े question answer for class 4

४. खाली स्थानों में चुनकर ठीक शब्द लिखिए-

क) यह समुद्र तल से_________ मीटर ऊंचा है।

ख) हिंडिबा कुल्लू के राजवंश की__________है।

ग) इसमें__________, दाल और सब्जियां उबल जाती है।

घ) मनाली में____________प्रसिद्ध दर्शनीय स्थान है।

ड़) मणिकरण के__________ में भक्तों की भीड़ लगी रहती है।

उत्तर:- क) 2500   ख) कुलदेवी   ग) चावल    घ) 51   ड़) गुरुद्वारे

 

५. ठीक उत्तरों के आगे ✔ चिह्न लगाइए-

क) मनाली के साथ बहने वाली नदी है?

☐ रावी        ☐ सतलुज       ☐ व्यास

उत्तर:- व्यास  ☑

ख) किस साहित्य में मानली का उल्लेख हुआ है?

☐ पौराणिक     ☐ विदेशी       ☐ दक्षिणी

उत्तर:- पौराणिक  ☑

ग) गोधन थेकचोकलिंग है?

☐ स्टेशन      ☐ बौद्ध मठ     ☐ हिंदू मंदिर

उत्तर:- बौद्ध मठ    ☑

घ) मनाली की प्रारंभिक राजधानी थी?

☐ विश्वमुख     ☐ राष्ट्रसुख        ☐ जगतसुख

उत्तर:- जगतसुख  ☑

Read More: कृष्ण की चेतावनी, krishna ki chetavani kavita question answer class 4

Leave a Comment