साक्षात्कार क्या होता है sakshatkar kya hai


साक्षात्कार क्या होता है

साक्षात्कार को अंग्रेजी में इंटरव्यू (interview) कहा जाता है।किसी भी क्षेत्र के महत्वपूर्ण या लोकप्रिय व्यक्ति के समूह उपस्थित होकर अथवा सीधे संवाद द्वारा उनसे किसी महत्वपूर्ण विषयों अथवा उस व्यक्ति के संबंध में प्रश्नों के माध्यम से जब जानकारी एकत्र की जाती है तो उसे साक्षात्कार कहते हैं रेडियो के लिए इसे भेटवार्ता कहा जाता है। पत्रकारिता जगत की या एक महत्वपूर्ण कला है जिसके माध्यम से जिनका साक्षात्कार दिया जा रहा हो उनसे अनेक महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त की जा सकती है।

 

साक्षात्कार लेते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए

साक्षात्कार लेते समय निम्नलिखित बातों पर ध्यान देना चाहिए:

१. साक्षात्कार के पहले विषय एवं व्यक्ति के संबंध में सभी आवश्यक जानकारी प्राप्त कर लेना चाहिए।

२. साक्षात्कार लेने वाले को स्वयं कम से कम बात कर सामने वाले को बोलने का पूरा अवसर देना चाहिए।

३. सामान्य विषय पर साक्षात्कार लेते समय व्यक्ति से अत्यंत व्यक्तिगत बातों से संबंधित प्रश्न नहीं पूछना चाहिए।

४. दिए गए उत्तर में से भी तत्काल प्रश्न पूछने का अभ्यास होना चाहिए।

५. साक्षात्कार लेते समय सामने वाले की सम्मान को आहत करने वाली भाषा का उपयोग या उससे संबंधित प्रश्न नहीं किए जाने चाहिए।

६. उत्तर आदि सिटी किया पर्याप्त नहीं हो तो प्रश्न दूसरे तरीके से पूछना चाहिए।

७. प्रश्न तीखे हो सकते हैं पर अनावश्यक यंग या कटाक्ष से बचना चाहिए।

८. भाषा और व्यवहार मर्यादित एवं शालीन होना चाहिए।

९. सामने वाला उत्तेजित होकर यदि उग्र व्यवहार करें तब भी साक्षात्कार देने वाले को शांति और कौशल से अपना काम निकालना जानना चाहिए।

१०. सामने वाले पर ऐसा प्रभाव पड़ना चाहिए कि वाह अगली बार साक्षात्कार देने को राजी हो सके।

Leave a Comment