मुहावरे और उनके अर्थ और वाक्य muhavare aur unke arth aur vakya muhavare in hindi

मुहावरे और उनके अर्थ और वाक्य muhavare aur unke arth aur vakya muhavare in hindi

हम बात करते समय कभी-कभी ऐसे शब्दों का प्रयोग करते हैं जिसका अर्थ कुछ और ही निकलता है या विशेष अर्थ देता है या हम अपने बातों को मज़ेदार बनाने के लिए या उसे प्रभावशाली बनाने के लिए कुछ विशेष शब्दों या वाक्यों का प्रयोग करते हैं। जैसे कि तुम गधा हो गधा इसमें कोई भी व्यक्ति गधा या कोई प्राणी नहीं होता बल्कि गधा जैसे बेवकूफ उस व्यक्ति के लिए प्रयुक्त है।
क्या आपको पता है? मुहावरे शब्द किस भाषा से लिया गया है? मुहावरा अरबी भाषा का शब्द है लेकिन क्या आपको पता है मुहावरा को हिंदी में क्या कहा जाता है? मुहावरा को हिंदी में वाग्धारा कहा जाता है जिसका अर्थ होता है। वाणी की अटूट धारा या शब्द प्रवाह।

मुहावरे का अर्थ

मुहावरा शब्द अरबी भाषा से लिया गया है जिसका अर्थ है अभ्यास या बातचीत। मुहावरेे को अंग्रेजी मेंं Idioms कहते हैं।


मुहावरा क्या है या मुहावरा किसे कहते हैं muhavare in hindi

जब कोई वाक्यांश अपनी साधारण या सामान्य अर्थ को छोड़कर किसी विशेष अर्थ में बदल जाता है या किसी विशेष अर्थ की ओर जाता है या किसी विशेष अर्थ को बताता है तो उसे ही मुहावरा कहा जाता है।

मुहावरे की विशेषताएं बताइए

1) मुहावरों का अर्थ प्रसंग या विषय के अनुरूप ही होता है।
2) मुहावरों का शब्दार्थ (मुख्यार्थ) न लेकर उनका सांकेतिक (लाक्षणिक) अर्थ ग्रहण किया जाता है।
3) मुहावरा वाक्यांश के रूप में प्रयुक्त होता है, स्वतंत्र वाक्य के रूप में नहीं।
4) हिंदी के अधिकतर मुहावरों का संबंध मानव शरीर के अंगों से ही है।

5) मुहावरों का मूल रूप नहीं बदलता। जैसे रूप होता उसी रूप में प्रस्तुत किया जाता है अगर उसका रूप बदल दिया जाता है तो उसका और ही अर्थ निकालता है जैसे-‘आँख चुराना’ के स्थान पर ‘नयन चुराना’ का प्रयोग नहीं किया जा सकता है।

इसे भी पढ़े : अनुच्छेद लेखन, परीक्षा के दिन, अनुशासन का महत्त्व


मुहावरे और उनके अर्थ और वाक्य muhavare in hindi

मुहावरे: अंक भरना
मुहावरे का अर्थ: लिपटना, लिपटाना, दोनों हाथों में समेट कर प्यार करना।
वाक्य: अभिषेक बहुत दिनों के बाद अपने दोस्त रमेश से मिला तो उसे अंग भरकर मिला।

मुहावरे: अंग लगाना
मुहावरे का अर्थ: गले लगाना
वाक्य: जैसे ही रोहित के भाई निकट आए रोहित ने उसे अंग से लगा लिया।

मुहावरे: अंकित करना
मुहावरे का अर्थ: अच्छी तरह जमा देना, चित्रित करना
वाक्य: अनामिका की पहली मुलाकात में ही उसने मुझे अपने विचारों को मेरे दिल पर अंकित कर दिया।

मुहावरे: अंकुश देना
मुहावरे का अर्थ: दबाव डालना, वश में करना।
वाक्य: हमें किसी से भी अंकुश देखकर उसे कोई भी काम नहीं करवाना चाहिए।

मुहावरे: अंग अंग ढीला होना
मुहावरे का अर्थ: थक जाना
वाक्य: आज तो काम करते करते मेरा अंग अंग ढीला हो गया है।

मुहावरे: अंग अंग फूले न समाना
मुहावरे का अर्थ: अत्यधिक प्रसन्न होना, अत्यधिक खुश होना।
वाक्य: अपनी इस सफलता पर उसके अंग अंग फूले न समा रहे थे।

मुहावरे: अंगार उगलना
मुहावरे का अर्थ: जली कटी बातें कहना
वाक्य: तुम तो छोटी-छोटी बातों पर ही अंगार उगलने लगते हो।

मुहावरे: अंगार बरसना
मुहावरे का अर्थ: अधिक गर्मी पड़ना, कड़ी धूप पढ़ना, अत्यधिक गर्मी।
वाक्य: जेठ की दोपहर में अंगार बरसते हैं।

मुहावरे: अंगारों पर पैर रखना
मुहावरे का अर्थ: जानबूझकर खतरा में पड़ना।
वाक्य: इस काम को करने का मतलब ही है अंगारों पर पैर रखना।

मुहावरे: अंगारों पर लोटना।
मुहावरे का अर्थ: ईर्ष्या से जलना, आग बबूला होना, दुख सहना।
वाक्य: दूसरों की तरक्की देखकर यह नीच अंगारों पर लोटने लगता है।

मुहावरे: उंगली उठाना
मुहावरे का अर्थ: दोष लगाना, लांछन लगाना।
वाक्य: राम राज्य में एक धोबी ने सीता माता के चरित्र पर उंगली उठाई थी।

मुहावरे: अंगूठा चूमना।
मुहावरे का अर्थ: खुशामद करना
वाक्य: अपना काम निकालने के लिए वह किसी का भी अंगूठा चुन सकता है।

मुहावरे:  अक्ल पर पत्थर पड़ना
मुहावरे का अर्थ: मूर्खतापूर्ण कार्य करना
वाक्य: तुम्हारी अक्ल पर पत्थर पड़ गया था जो पहलवान सुखबीर से झगड़ पड़े।

मुहावरे: आँख उठाकर न देखना
मुहावरे का अर्थ : अहंकार होना।
वाक्य : अजय ने नई कार क्या खरीद ली है, किसी की ओर आँख उठाकर नहीं देखता है।

मुहावरे: आँखें फेर लेना
मुहावरे का अर्थ: बदल जाना।
वाक्य: पिता की सारी संपत्ति मिलते ही राजेश्वर ने आँखें फेर लीं।

मुहावरे: आकाश के तारे तोड़ लाना
मुहावरे का अर्थ: असंभव काम करना
वाक्य: निर्धन माता-पिता के पुत्र रजनीश का डॉक्टर बनना, आकाश के तारे तोड़ लाने के समान है।

मुहावरे: ईंट से ईंट बजाना
मुहावरे का अर्थ: पूरी तरह नष्ट करना।
वाक्य: सैनिकों ने घुसपैठियों की ईंट से ईंट बजा दी।

मुहावरे: उन्नीस-बीस का अंतर
मुहावरे का अर्थ: थोड़ा-सा अंतर
वाक्य: भाई-बहन के स्वभाव में उन्नीस-बीस का अंतर है।

मुहावरे: ओखली में सिर देना
मुहावरे का अर्थ: जान-बूझकर मुसीबत में पड़ना।
वाक्य: झगड़ालू अमनदीप से झगड़कर कमलप्रीत ने ओखली में सिर दे दिया।

muhavare in hindi

मुहावरे: कब्र में पाँव लटकना
मुहावरे का अर्थ: मरने के निकट होना।
वाक्य: नासिर के पाँव कब्र में लटक रहे हैं पर बेईमानी नहीं छोड़ता।

मुहावरे: कान भरना
मुहावरे का अर्थ: चुगली करना।
वाक्य: सुनीता की कान भरने की आदत ही झगड़े करवाती है।

मुहावरे: कानून छाँटना
मुहावरे का अर्थ: व्यर्थ तर्क देना।
वाक्य: रजनीकांत बात-बात में कानून छाँटता रहता है।

मुहावरे: किताबी कीड़ा
मुहावरे का अर्थ: पढ़ाकू।
वाक्य: पारुल का भाई किताबी कीड़ा है।

मुहावरे: खून का प्यासा
मुहावरे का अर्थ: जान का दुश्मन
वाक्य: मकान के कारण दोनों भाई एक-दूसरे के खून के प्यासे बन गए हैं।

मुहावरे: गाँठ का पक्का
मुहावरे का अर्थ: समझदार।
वाक्य: विजय गाँठ का पक्का है, वह किसी के बहकावे में नहीं आता।

मुहावरे: गुरुघंटाल होना
मुहावरे का अर्थ: बहुत चालाक होना।
वाक्य: प्रतीक की बातों में मत आना, वह पूरा गुरुघंटाल है।

मुहावरे: घड़ियाँ गिनना
मुहावरे का अर्थ: इंतजार करना।
वाक्य: अमृता पुत्र के सकुशल घर लौटने की घड़ियाँ गिन रही है।

मुहावरे: चक्कर में डालना
मुहावरे का अर्थ: परेशान करना।
वाक्य: हिसाब-किताब में बेईमानी करके गोकुल ने मालिक को चक्कर में डाल दिया।

मुहावरे: चाँदी का जूता मारना
मुहावरे का अर्थ: रिश्वत देना।
वाक्य: इंजीनियर को चाँदी का जूता मारकर अखिलेश ने पुल बनाने का ठेका ले लिया।

मुहावरे: चूड़ियाँ पहनना
मुहावरे का अर्थ: कायर होना ।
वाक्य: सत्यदेव ने चूड़ियाँ नहीं पहन रखी हैं जो दबंगों से डर जाएगा।

मुहावरे: छक्के छुड़ाना
मुहावरे का अर्थ: हरा देना।
वाक्य: अफ़गानिस्तान की क्रिकेट टीम ने हाँगकांग के छक्के छुड़ा दिए।

मुहावरे: ज़मीन पर पैर न रखना
मुहावरे का अर्थ: बहुत प्रसन्न होना।
वाक्य: एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतकर स्वप्ना वर्मन ज़मीन पर पैर नहीं रख पा रही है।

मुहावरे: जी छोटा होना
मुहावरे का अर्थ: उत्साह न होना।
वाक्य: धन के अभाव में मेडिकल में प्रवेश न लेने के कारण संभावना का जी छोटा हो गया।

मुहावरे: टेढ़ी उँगली से घी निकालना
मुहावरे का अर्थ:सीधी तरह काम न होना
वाक्य: बेईमान मुकुंद से रुपए वापिस लेने के लिए टेढ़ी उँगली से घी निकालना पड़ा।

मुहावरे: ठेंगा दिखाना
मुहावरे का अर्थ: मना करना ।
वाक्य: अरुण ने सौरभ से पेन माँगा तो उसने ठेंगा दिखा दिया।

मुहावरे: ढर्रे पर आना
मुहावरे का अर्थ: ठीक रास्ते पर आना।
वाक्य: साल भर के बाद सुमीत का व्यापार अब ढरें पर आया है।

मुहावरे: तीन-तेरह होना
मुहावरे का अर्थ: बिखर जाना।
वाक्य: पुलिस के गोली चलाते ही प्रदर्शनकारी तीन-तेरह हो गए।

मुहावरे: तीन-पाँच करना
मुहावरे का अर्थ: टालमटोल करना
वाक्य:ईशिता से माँगी तो वह तीन पाँच करने लगी।

मुहावरे: दर-दर भटकना
मुहावरे का अर्थ: जगह जगह भटकना।
वाक्य: बीज खरीदने के लिए किसान दर-दर भटक रहे हैं।

मुहावरे: दाँतों तले उँगली दबाना
मुहावरे का अर्थ: हैरान रह जाना
वाक्य: चाय वाले की बेटी के डॉक्टर बन जाने पर सबने दाँतों तले उँगली दबा ली।

मुहावरे: दिन-रात एक करना
मुहावरे का अर्थ: कठोर श्रम करना।
वाक्य: पुत्र को पढ़ाने के लिए ननकू ने दिन-रात एक कर रखा है।

मुहावरे: दिल्ली दूर होना
मुहावरे का अर्थ: काम पूरा होने में देरी होना।
वाक्य: इंजीनियरिंग में प्रवेश पाने के लिए खूब पढ़ो क्योंकि अभी दिल्ली दूर है।

50 मुहावरे और उनके अर्थ वाक्य प्रयोग

मुहावरे: धूप में बाल सफ़ेद न करना
मुहावरे का अर्थ: बहुत अनुभवी होना ।
वाक्य: डॉक्टर सुषमा बहुत अनुभवी हैं, उसने धूप में बाल सफ़ेद नहीं किए हैं।

मुहावरे: नाक काटना
मुहावरे का अर्थ: बदनाम करना।
वाक्य: कुछ अपराधी ईमानदार पुलिस अधिकारी की नाक काटना चाहते हैं।

मुहावरे: नाच नचाना
मुहावरे का अर्थ: तंग करना, इशारों पर चलाना।
वाक्य: संपूर्णा पति को रात-दिन नाच नचाती रहती है।

मुहावरे: पत्थर का कलेजा
मुहावरे का अर्थ: कठोर हृदय वाला।
वाक्य: युवा नरेंद्र का शव देखकर पत्थर के कलेजे वाले भी रो पड़े।

मुहावरे: पोल खोलना
मुहावरे का अर्थ: भेद खोलना ।
वाक्य: अनुभव ने राकेश की चोरी करने की आदत की सबके सामने पोल खोल दी।

मुहावरे: बलि का बकरा
मुहावरे का अर्थ: दूसरों के गलत कामों का दंड भोगने वाला। वाक्य: ईमानदार अधिकारी पर दोष मढ़कर मंत्री ने उसे बलि का बकरा बना दिया।

मुहावरे: भाड़ झोंकना
मुहावरे का अर्थ: बेकार श्रम करना।
वाक्य: रौनक के यहाँ नौकरी करना भाड़ झोंकने के समान है, वह वेतन नहीं देता।

मुहावरे: मजा किरकिरा होना
मुहावरे का अर्थ: आनंद में बाधा पड़ना।
वाक्य: सोनी को चोट लगने से पार्टी का मजा किरकिरा हो गया।

मुहावरे: मोती पिरोना
मुहावरे का अर्थ: सुंदर लिखना।
वाक्य: अनन्या लिखते समय मोती पिरो देती है।

मुहावरे: मुँह फुलाना
मुहावरे का अर्थ: नाराज़ होना।
वाक्य: सुनीला जरा-जरा सी बात पर मुँह फुला लेती है।

मुहावरे: रंगे हाथ पकड़ना
मुहावरे का अर्थ: अपराध करते पकड़ना
वाक्य: पुलिस ने जेबकतरे को रंगे हाथ पकड़ लिया।

मुहावरे: लाल पीला होना
मुहावरे का अर्थ: क्रोधित होना
वाक्य: हरीश न जाने क्यों लाल पीला हो रहा है?

मुहावरे: सब्ज बाग दिखाना
मुहावरे का अर्थ: लालच देना।
वाक्य: सरकारी नौकरी के सब्ज़ बाग दिखाकर पति-पत्नी ने लोगों को ठग लिया।

मुहावरे: सिर घुटनों में देना
मुहावरे का अर्थ: लज्जित होना
वाक्य: नकल करते पकड़े जाने पर विशाल सिर घुटनों में दिए बैठा है।

मुहावरे: सूरज को दीया दिखाना
मुहावरे का अर्थ: प्रसिद्ध व्यक्ति का परिचय देना।
वाक्य: पंडित आसकरण जैसे प्रकांड विद्वान का परिचय देना सूरज को दीया दिखाना है।

मुहावरे: हवाई किले बनाना
मुहावरे का अर्थ: कल्पना में डूबे रहना।
वाक्य: ‘हवाई किले बनाने से काम नहीं चलता’- अध्यापिका ने समझाया।

मुहावरे: हवा लगना
मुहावरे का अर्थ: असर होना।
वाक्य: मुंबई आते ही सीधे-सादे विनोद को हवा लग गई।

मुहावरे: हाथ साफ़ करना
मुहावरे का अर्थ: चुराना
वाक्य: लुटेरे दिन-दहाड़े लाखों के सामान पर हाथ साफ़ कर गए।

मुहावरे: हाथ पीले करना
मुहावरे का अर्थ: बेटी का विवाह करना।
वाक्य: योग्य युवक मिलते ही कैलाश ने वंदना के हाथ पीले कर दिए।

मुहावरे: होश उड़ना
मुहावरे का अर्थ: घबरा जाना।
वाक्य: चोर को कमरे में देखकर नगीना के होश उड़ गए।

muhavare in hindi

Leave a Comment