१. संक्षेप में उत्तर दो।
१.१. ईद कब आती है?
उत्तर: ईद रमजान के महीने में 30 रोजों के बाद आती है।१.२. हामिद कौन था?
उत्तर: हामिद चार-पांच साल का गरीब और दुबला-पतला लड़का था।१.३. शहर आते ही क्या-क्या दिखाई देने लगा?
उत्तर: शहर आते ही ईदगाह के साथ-साथ मिठाइयों और खिलौनों की दुकान दिखाई देने लगा।१.४. हामिद ने मेले में क्या खरीदा और क्यों?
उत्तर: हामिद मैं मेले में एक चिमटा खरीदा क्योंकि तवे से रोटी उतारते वक्त उसकी दादी की उंगलियां जल जाती थी।१.५.अमीना को गुस्सा क्यों आया?
उत्तर: हामिद ने सुबह से कुछ खाया पिया नहीं था और जो पैसा नहीं मिला था उससे उसने दादी के लिए चिमटा खरीद लाया था इसी कारण अमीना को गुस्सा आया।१.६. क्या सोचकर अमीना का गुस्सा शांत हो गया?
उत्तर: हामिद में कितना त्याग, सद्भाव और विवेक है यही सोचकर अमीना का गुस्सा शांत हो गया२. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर अपनी भाषा में लिखो।
२.१. सूरज किस की बधाई दे रहा था?
उत्तर: सूरज संसार को ईद की बधाई दे रहा था।२.२. ईदगाह किसे कहते हैं?
उत्तर: वह स्थान जहां पर लोग एक साथ ईद का नमाज अदा करते हैं उसे ही ईदगाह कहते हैं।२.३. लड़कों की प्रसन्नता का कारण क्या था?
उत्तर: ईद का दिन था सभी बच्चे अपने पिता के साथ ईदगाह जा रहे थे। नमाज पढ़ने के बाद सभी बच्चों को मिठाईयां और खिलौने की दुकान दिखने लगी थी जिसे देखकर वह काफी प्रसन्न थे।२.४. अमीना का दिल क्यों घबरा रहा था?
उत्तर: अमीना यही सोच-सोच कर घबरा रही थी कि गांव के सभी बच्चे ईदगाह अपने पिता के साथ जा रहे थे पर हामिद का कोई नहीं है वह अकेला कैसे जाएगा, इतनी दूर पैदल कहीं भीड़-भाड़ में खो ना जाए। साथ ही उसके पास ज्यादा पैसे भी नहीं थे। यही सोच कर अमीना घबरा रही थी।२.५. ईदगाह में लोग किस लिए इकट्ठा हुए थे?
उत्तर: ईदगाह में लोग रमजान के ईद की नमाज अदा करने के लिए इकट्ठा हुए थे।२.६. लड़कों ने कौन-कौन से खिलौने लिए?
उत्तर: लड़कों ने सिपाही, भिश्ती और वकील खिलौने लिए। महमूद ने सिपाही, मोहसिन ने भिश्ती और नूर ने वकील।२.७. हामिद तीन पैसे कहकर क्यों आगे बढ़ गया?
उत्तर: हामिद के पास तीन पैसे ही थे लेकिन दुकानदार ने उन्हें पांच पैसे देकर चिमटा लेने को कहा। हामिद डर रहा था कि दुकानदार कहीं उसे घुड़क न दे इसलिए तीन पैसे कहा कर आगे बढ़ गया।२.८. हामिद के चिमटा लेने का कारण क्या था? इससे तुम्हें उसके किस गुण का पता चलता है?
उत्तर: हामिद के चिमटा लेने का कारण यह था कि जब उसकी दादी रोटियां बनाकर उतारती थी तो उसकी उंगलियां जल जाती थी दादी की उंगलियां ना जले इसलिए उन्होंने चिमटा लिया। जिससे हमें हमीद के भीतर पाए जाने वाले गुण त्याग, सद्भावना और विवेक रूपी गुण का पता चलता है।३. पाठ की सहायता से खाली स्थानों को भरो।
३.१. ईद के दिन सब ................ जा रहे थे।३.२. हामिद की दादी का नाम .............. था।
३.३. हामिद के पास ............ पैसे थे।
३.४. नूरे ने मेले से ............. खरीदा।
३.५. चिमटा देखकर अमीना को ............ आया।
उत्तर:
३.१. ईद के दिन सब ईदगाह जा रहे थे।
३.२. हामिद की दादी का नाम अमीना था।
३.३. हामिद के पास तीन पैसे थे।
३.४. नूरे ने मेले से वकील खरीदा।
३.५. चिमटा देखकर अमीना को गुस्सा आया।
४. निम्नलिखित अनुच्छेद संज्ञा, सर्वनाम व क्रिया शब्दों को छांड़कर लिखो।
मिठाइयों के बाद कुछ दुकानें लोहे की चीजों की आती है। अकेला हामिद दुकान पर रुक जाता है। कई चिमटे रखे हैं। उसे ख्याल आया, दादी के पास चिमटा नहीं है। तवे से रोटियां उतारते समय उनका हाथ जल जाता है। अगर वह चिमटा ले जाकर दादी को दे दे तो वह कितनी प्रसन्न होगी। फिर उसकी अंगुलियां भी ना जलेगी। खिलौनों से क्या फायदा? जरा देर तक खुशी होती है। फिर तो कोई उनकी ओर आंख उठाकर भी नहीं देखता।संज्ञा:
सर्वनाम:
क्रिया:
५. इन संयुक्त अक्षरों से बने शब्द लिखो।
५.१. प् + र = प्र - प्रकार, प्रेम, प्रेरणा।५.२. भ् + र = भ्र - भ्रम, भ्रमर,।
५.३. क् + र = क्र - क्रम, क्रिया,अनुक्रम ।
५.४. म् + म = म्म - अम्मा, चम्मच, हिम्मत,
६.'उसका बाप गत वर्ष हैजे की भेंट चढ़ गया और मां जाने क्यों पीली होती-होती एक दिन मर गई।'
६.१. हैजा किस तरह की बीमारी है तथा इससे किस तरह बचा जा सकता है?६.२. किस बीमारी के चलते किसी मनुष्य का शरीर पीला पड़ता जाता है? इससे बचने के लिए तुम क्या करोगे?
७. वाक्यों में उचित विराम चिन्हों को लगाओ।
७.१. हामिद बड़ा प्रसन्न है७.२. तीन कोस पैदल कैसे चलेगा
७.३. उसने दुकानदार से पूछा यह चिमटा कितने का है
७.४. वाह कितनी सुंदर खिलौने हैं
७.५. वे बारी-बारी से उसे अपने खिलौने दिखाने लगे
उत्तर:
७.१. हामिद बड़ा प्रसन्न है।
७.२. तीन कोस पैदल कैसे चलेगा?
७.३. उसने दुकानदार से पूछा- ''यह चिमटा कितने का है?''
७.४. वाह! कितनी सुंदर खिलौने हैं।
७.५. वे बारी-बारी से उसे अपने खिलौने दिखाने लगे।
८. बड़े-बड़े सुंदर अक्षरों में लिखो।
ईद-मुबारक :..….....................९. ''यह चिमटा कितने का है?"
९.१. किसने कहा - हामिद ने। किससे कहा - दुकानदार सेक्यों कहा - क्योंकि हामिद को चिमटा लेना था।
९.२."सारे मेले में तुझे और कोई चीज न मिली, जोया लोहे का चिमटा उठा लाया?"
किसने कहा - अमीना ने। किससे कहा -हामिद सेक्यों कहा - क्योंकि हामिद के पास तीन ही पैसे थे उसने कुछ खाया-पिया नहीं और चिमटा ले लिया।
If you have any doubts, please let me know