छब्बीस जनवरी की परेड question answer class 5 ( 26 January ki parade question and answer in hindi)

छब्बीस जनवरी की परेड question answer class 5 ( 26 January ki parade question and answer in hindi)

आप सभी का और एक नये आर्टिकल में स्वागत है आज हम इस आर्टिकल के माध्यम से पश्चिम बंगाल के सरकारी स्कूल क्लास 5 हिंदी में अंकित ‘छब्बीस जनवरी की परेड’ पाठ का question answer class 5 को पढ़ने जा रहे हैं। इस पाठ में 26 जनवरी की परेड में क्या-क्या होता है एक पिता अपने बेटा को एक पत्र लिखकर 26 जनवरी के परेड देखने के लिए आमंत्रित करता है। इस पाठ में 26 जनवरी की परेड में सैनिकों का जो करतब एवं भारत के राज्य द्वारा विभिन्न झांकियों के माध्यम से उनकी संस्कृति एवं सभ्यता को दिखाया ज्यादा है तो चलिए 26 जनवरी की परेड question answer class 5 को देखें-

छब्बीस जनवरी की परेड question answer class 5 ( 26 January ki parade question and answer in hindi)

१. संक्षेप में उत्तर दो।

१.१. किस ने किसी पत्र लिखा?

उत्तर: राजेंद्र ने अमर को पत्र लिखा।

१.२. चारों ओर किसका समुद्र दिखाई पढ़ता था?

उत्तर: चारों ओर लोगों का समुद्र दिखाई पढ़ता था।

१.३. 26 जनवरी की परेड कहां हो रही थी?

उत्तर: 26 जनवरी की परेड दिल्ली में हो रही थी।

१.४. सबसे पहले किसने झंडा फहराया?

उत्तर: सबसे पहले राष्ट्रपति ने झंडा फहराया।

१.५. बैंड कौन बजा रहे थे?

उत्तर: बैंड सैनिकों की टुकड़ी बजा रहे थे।

१.६. फौजी गाड़ियों में क्या रखे गए थे?

उत्तर: फौजी गाड़ियों में तोपें और मशीनगन रखे हुए थे।

१.७. हाथी पर बैठे हैं बच्चों को कौन सा पुरस्कार प्रदान किया गया?

उत्तर: हाथी पर बैठे बच्चों को वीरता पुरस्कार प्रदान किया गया।

१.८. हवाई जहाज कितने रंगों का धुआं छोड़ रहे थे?

उत्तर: हवाई जहाज तीन रंगों का धुआं छोड़ रहे थे।

१.९. राजेंद्र ने अमर को कहां आने का न्योता दिया? और किस लिए?

उत्तर: राजेंद्र ने अमर को 26 जनवरी की परेड देखने के लिए दिल्ली आने का न्योता दिया।

 

२. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर अपनी भाषा में लिखो।

२.१. राजेंद्र ने अमर को पत्र क्यों लिखा?

उत्तर: राजेंद्र ने अमर को पत्र लिखा क्योंकि वे अमर को 26 जनवरी परेड के बारे में बताना चाहते थे।

२.२. 26 जनवरी की परेड में किस को सलामी दी जाती है?

उत्तर: 26 जनवरी की परेड में राष्ट्रपति को सलामी दी जाती है।

२.३. परेड में कौन-कौन लोग भाग लेते हैं?

उत्तर: परेड में तीनों सेनाओं के जवान थल सेना, वायु सेना और जल सेना भाग लेते हैं तथा अलग-अलग राज्यों की संस्कृति को भी झांकियों के माध्यम से दिखाया जाता है। घोड़े और हाथी की सवारी भी दिखाई जाती हैं।

२.४. नौ-सेना के जवानों की वर्दी का रंग कैसा था?

उत्तर: नौसेना के जवानों के वर्दी का रंग सफेद होता है।

२.५. झांकियों में क्या होता है?

उत्तर: 26 जनवरी के परेड में दिखाए जाने वाले झांकियों में देश के अलग-अलग राज्यों की सभ्यता एवं वहां की संस्कृति को झांकियों के माध्यम से दिखाया जाता है।

२.६. परेड में हवाई जहाजों ने क्या किया?

उत्तर: परेड में हवाई जहाजों ने राष्ट्रपति को सलामी दी तथा तिरंगे के तीन रंगो जैसा धुआं भी छोड़ा।

२.७. परेड की सलामी कौन लेते हैं?

उत्तर: परेड की सलामी राष्ट्रपति लेते हैं।

२.८. कदम ताल करते हुए विद्यार्थी कौन सा नारा लगा रहे थे?

उत्तर: कदमताल करते हुए विद्यार्थी ‘जयहिंद’ का नारा लगा रहे थे।

२.९. किन बच्चों को ‘वीरता पुरस्कार’ दिया जाता है? क्यों दिया जाता है?

उत्तर: वीरता का पुरस्कार बहादुर बच्चों को दिया जाता है। उन्हें वीरता और हिम्मत के लिए पुरस्कार दिया जाता है।

२.१०. हमारे देश के विभिन्न लोकनृत्यों का नाम खोज कर लिखो।

उत्तर: हमारे देश के विभिन्न लोक नृत्य का नाम बिहू, भारतनाट्यम, कुचिपुड़ी, भांगड़ा, डांडिया आदि।

२.११. हमारे राज्य के एक प्रमुख आदिवासी लोक नृत्य जिसमें मुखौटा लगाया जाता है, का नाम क्या है?

उत्तर: छाऊ नृत्य एक आदिवासी नृत्य है जिसमें मुखौटा लगाया जाता है।

२.१२. भारतीय सेना के कितने अंग हैं? उनके नाम लिखो।

उत्तर: भारतीय सेना के तीन अंग हैं- थल सेना, जल सेना और वायु सेना।

इसे भी पढ़ें: किस्मत का खेल question answer

 

३. पढ़ो समझो और उदाहरण अनुसार करो।

  • राष्ट्रपति – राष्ट्र + पति।
  • गृहपति – गृह + पति।
  • भूपति – भू + पति।
  • अधिपति – अधि + पति।
  • राजपुत्र – राज + पुत्र।
  • देवपुत्र – देव + पुत्र।
  • धर्मपुत्र – धर्म + पुत्र।
  • आर्यपुत्र – आर्य + पुत्र।
  • राजतिलक – राज + तिलक।
  • राजधानी – राज + धानी।
  • राजतंत्र – राज + तंत्र।
  • राजकाज – राज + काज।

४. निम्नलिखित वाक्यों के सही अर्थ बताओ।

पहले वाक्यों को पढ़ो फिर इसके नीचे लिखे अर्थों में से सही अर्थ पर (✓) लगाओ।

४.१. लोगों की आंखें राजपथ की ओर लगी हुई थीं।

[✓] लोग राजपूत की ओर देख रहे थे।
[ ] लोग राजपथ की ओर मुंह करके सो रहे थे।

४.२. चारों ओर ऐसा लगता था जैसे कि लोगों का समुद्र हो।

[ ] चारों ओर पानी भरा हुआ था।
[✓] चारों ओर लोग ही लोग थे।

५. पढ़ो।

५.१. पत्र का वह भाग पढ़ो, जिसमें भीड़ का वर्णन है।

उत्तर: सूरज निकलने तक पर देखने वालों की काफी भीड़ हो गई थी। चारों ओर ऐसा दिखाई देता था, जैसे लोगों का समुद्र हो। बहुत से विदेशी भी इस परेड को देखने आए हुए थे। परेड के रास्ते के दोनों ओर बड़ी भीड़ थी। पुलिस के जवान घूम-घूम कर लोगों को ठीक तरह से बिठाने का प्रबंध कर रहे थे।

५.२. पत्र का वह भाग पढ़ो, जिसमें हवाई जहाजों का वर्णन है।

उत्तर: 26 जनवरी का परेड बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। उसमें सबसे बड़ी आश्चर्यजनक लगती है हवाई जहाजों का करतब। लोग उसका बेसब्री से इंतजार करते हैं। सबसे पहले हवाई जहाज से राष्ट्रपति को सलामी दी जाती है। उसके बाद हवाई जहाज तीन रंगों का धुआं छोड़ते हैं। इसे देखने में ऐसा लगता है मानो पूरे आकाश में तिरंगा खिल गया हो। यह दृश्य देखकर सब लोग खुश हो जाते हैं।

६. वर्णों का उच्चारण करो एवं शब्दों को पढ़ो, समझो और तीन-तीन नए शब्द बनाकर लिखो।

उत्तर: स स स स स- सब, सूरज, समुंद्र, हंसना, पास, घास, सभी, सागर, सवेरा।
श श श श श – शत्रु, शोभा, अकाश, विदेशी, मशीन, शांति, प्रकाश, रोशनी, शिव।

Leave a Comment