सुभाष चंद्र बोस question answer class 5 (subhash chandra bose question and answer in hindi)

आप सभी का और एक नये आर्टिकल में स्वागत है आज हम इस आर्टिकल के माध्यम से पश्चिम बंगाल के सरकारी स्कूल क्लास 5 हिंदी में अंकित ‘नेताजी सुभाष चंद्र बोस’ पाठ का question answer class 5 को पढ़ने जा रहे हैं। इस पाठ में नेताजी के जीवन तथा उन्होंने भारत आजाद के लिए किस प्रकार अपना जीवन निछावर किया तथा भारत को आजाद करने के लिए उन्होंने क्या-क्या कदम उठाएं उसके बारे में पढ़ते हैं। तो चलिए नेताजी सुभाष चंद्र बोस question answer class 5 को देखें-

सुभाष चंद्र बोस question answer class 5 (subhash chandra bose question and answer in hindi)

१. संक्षेप में उत्तर दो।

१.१. नेता जी का जन्म कहां हुआ था?

उत्तर: नेता जी का जन्म उड़ीसा के कटक शहर में हुआ था।

१.२. उनके जन्म की तारीख क्या थी?

उत्तर: उनके जन्म की तारीख 23 जनवरी 1897है।

१.३. वे कैसे बालक थे?

उत्तर: वे असाधारण बालक थे।

१.४. बचपन में उन्होंने कैसा निश्चय किया?

उत्तर: बचपन में उन्होंने निश्चय किया कि अंग्रेजों को भारत से निकालेंगे।

१.५. पुलिस से बचते हुए वे कहां पहुंचे?

उत्तर: पुलिस से बचते हुए वह अफगानिस्तान पहुंचे।

१.६.उन्होंने देश को आजाद कराने के लिए क्या त्याग दिया?

उत्तर: उन्होंने देश को आजाद कराने के लिए अपना सुख चैन को त्याग दिया।

१.७. उनका सबसे प्रचलित नारा कौन है?

उत्तर: उनका सबसे प्रचलित नारा था ‘जयहिंद’।

१.८. अंग्रेजों ने उन्हें कहां भेजा? और क्या दिए?

उत्तर: अंग्रेजों ने उन्हें जेल भेजा और उन्हें नजरबंद कर दिए।

१.९. सुभाष किनका आदर करते थे?

उत्तर: सुभाष अपने माता-पिता और गुरुजनों का आदर करते थे।

१.१०. हमें भेद-भाव क्यों नहीं करना चाहिए?

उत्तर: हमें भेद-भाव इसलिए नहीं करना चाहिए क्योंकि हम सभी एक ही देश के एक ही संतान हैं और अपने देश पर सबका समान अधिकार है।

१.११. देशवासी उन्हें क्या कह कर पुकारते थे?

उत्तर: देशवासी उन्हें नेताजी कह कर पुकारते थे।

इसे भी पढ़ें: छब्बीस जनवरी की परेड question answer

२. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर अपनी भाषा में लिखो।

२.१. नेताजी को बचपन में कौन सी बात बुरी लगती थी?

उत्तर: स्कूलों में भारतीय बच्चों के साथ अन्याय होता था। वही बात नेताजी को बचपन में बुरी लगती थी।

२.२. उसका विरोध वे किस तरह करते थे?

उत्तर: नेताजी स्कूल में बच्चों के साथ हुए अन्याय का बिना डरे विरोध करते थे।

२.३. उन्होंने कौन सी परीक्षा उत्तीर्ण की? और अंत में क्या किया?

उत्तर: उन्होंने आई सी एस के परीक्षा उत्तीर्ण की और आगे चलकर उन्होंने अपने पद से त्याग दे दिया और गुलाम भारत को आजाद कराने का प्रण लिया।

२.४. नेताजी ने किस का नेतृत्व किया था?

उत्तर: नेता जी ने सैनिकों के सहयोग से बनी ‘आजाद हिंद फौज’ का नेतृत्व किया।

२.५. देश को आजाद कराने के लिए उन्होंने क्या-क्या किया?

उत्तर: नेताजी ने देश को आजाद कराने के लिए अपने जीवन का सुख-चैन त्याग दिया था और अंग्रेजों का खूब विरोध भी किया जिसके कारण उन्हें कई बार नजरबंद किया गया और उन्हें जेल भी जाना पड़ा। फिर भी उन्होंने कभी भी हार नहीं मानी। उन्होंने भारत के बाहर जाकर आजाद हिंद फौज का नेतृत्व किया और अंग्रेजों पर आक्रमण कर दिया। जो भारत को गुलाम बना कर रखे थे।

२.६. नेताजी ने कौन से दल की स्थापना की थी?

उत्तर: नेता जी ने ‘फॉरवर्ड ब्लॉक’ नामक दल की स्थापना की थी।

२.७. नेताजी के किन गुणों का पता तुम्हें इस पाठ से लगता है? उसकी एक तालिका का तैयार करो।

उत्तर: नेताजी के गुणों की बात करें तो नेताजी में गुण कूट-कूट कर भरा था। नेताजी में ये सभी गुण थे-
देश के प्रति प्यार, स्वाभिमान, संघर्ष, सुख-चैन का त्याग, दुखों से घबराना, माता-पिता तथा गुरुजनों का आदर, निर्भीकता, धर्म में आस्था, अनुशासन, बिना भेदभाव के देशवासियों से प्यार,

इसे भी पढ़ें: हम बालक कविता question answer


२.८. उड़ीसा हमारे देश का एक अंग राज्य है। हमारे देश के कुछ अन्य राज्यों और उनकी राजधानियों के नाम लिखो।

उत्तर:

         राज्य का नाम               राजधानी
पश्चिम बंगाल                  कोलकाता
झारखंड                        रांची
बिहार                           पटना
उत्तर प्रदेश                     लखनऊ
असम                            दिसपुर
उड़ीसा                          भुनेश्वर
उत्तराखंड                      देहरादून
सिक्किम                       गंगटोक
मध्य प्रदेश                     भोपाल
राजस्थान                       जयपुर

२.९. नेताजी के जीवन की चार प्रमुख घटनाएं अपनी कॉपी पर लिखो।

उत्तर:

  1. नेताजी सन् 1938 ईस्वी में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का अध्यक्ष बनाये गये थे।
  2. नेताजी ने सन् 1939 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष का पद त्याग दिया था और उसी वर्ष उन्होंने ‘फॉरवर्ड ब्लॉक’ नामक दल की स्थापना की थी।
  3. उन्होंने भारतीय सैनिकों के सहयोग से बनी आजाद हिंद फौज का नेतृत्व किया था।
  4. उन्होंने आईसीएस की परीक्षा पास की थी किंतु आगे चलकर उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।

२.१०. अनुशासन हमारे जीवन में क्यों जरूरी है? अपने शब्दों में लिखो।

उत्तर: अनुशासन हमारे जीवन में बहुत जरूरी है क्योंकि अनुशासन हमें नियमों से बांध कर रखता है, हमें समय के महत्व को समझाता है। जिससे हम अपने जीवन में अपने लक्ष्य को पाने में सफल हो। अनुशासन हमारे चरित्र निर्माण में भी सहायक है। अगर जीवन में अनुशासन न हो तो जीवन अंधकारमय हो जाता है।

 

३. पढ़ो समझो और अपने शब्दों द्वारा वाक्य को पूरा करो।

३.१. सुभाष अपने माता पिता और गुरुजनों का आदर करते थे।

उत्तर: हमें भी अपने माता-पिता और गुरुजनों का आदर करना चाहिए।

३.२. सुभाष बहुत अनुशासित थे।

उत्तर: हमें भी अनुशासित होना चाहिए।

४. क) जापान से वह (बर्मा) म्यांमार आए – म्यांमार हमारा पड़ोसी देश है। हमारे अन्य पड़ोसी देशों का नाम जानकर लिखो।

उत्तर: हमारे पड़ोसी देश है- नेपाल, भूटान, बांग्लादेश, पाकिस्तान, चीन, श्रीलंका, मालदीव, अफगानिस्तान।

४. ख) जापान विश्व के एक देश का नाम है। विश्व के अन्य 5 देशों का नाम खोज कर लिखो। (पड़ोसी देशों को छोड़कर)

उत्तर: फ्रांस, जर्मनी, इराक, इटली, कतर, अमेरिका, रूस, कनाडा, इंग्लैंड।

५. सही शब्द द्वारा वाक्य पूरा करो।

५.१. बालक सुभाष को अन्याय का होना __________ लगता। (अच्छा /बुरा)
उत्तर : बुरा
५.२. सुभाष ने भारत को __________कराने का प्रण लिया। (आजाद/गुलाम)
उत्तर: आजाद
५.३. उन्होंने फॉरवर्ड ब्लॉक नामक की ___________स्थापना की। (क्लब /दल)
उत्तर: दल
५.४. प्रखर बुद्धि के साथ-साथ सुभाष ___________भी थे। (स्वाभिमानी / अभिमानी)
उत्तर: स्वाभिमानी

६. पाठ से पांच संज्ञा और पांच विशेषण शब्द खोज कर लिखो।

संज्ञा: ओडिसा, भारत, देश, नेताजी, सुभाष, कटक, बालक।
विशेषण: प्रखर, प्रथम, स्वाभिमानी, अनुशासित, असाधारण, दृढ़ निश्चयी।

७. प्रत्येक खंड से सही शब्दों को लेकर वाक्य पूरा करो।

खण्ड क                                               खंड ख                                  खंड ग

  • देश में स्वतंत्रता                           पुलिस से बचते हुए।                  चल रहा था।
  • काबुली पठान के वेश में                लोगों में भेदभाव                      वे अफगानिस्तान पहुंचे।
  • हमें भी अपने देश के                     उन्हें नेताजी                            नहीं करना चाहिए।
  • देशवासी                                    के लिए आंदोलन                      कह कर पुकारते।

उत्तर:
१. देश में स्वतंत्रता के लिए आंदोलन चल रहा था।
२. काबुली के वेश में पुलिस से बचते हुए वे अफगानिस्तान पहुंचे हैं।
३. हमें भी अपने देश के लोगों से भेदभाव नहीं करना चाहिए।
४. देशवासी उन्हें नेताजी कह कर पुकारते थे।

८. पढ़ो, समझो और जानो तथा वाक्य में प्रयोग करो।

उन्होंने बचपन में ही निश्चय कर लिया था कि मैं अंग्रेजों को देश से निकालूंगा और उन्होंने आजीवन उनकी नाक में दम के रखा। लिखे के वाक्य के रंगीन भाग में एक मुहावरे (नाक में दम करना) का प्रयोग किया गया है। जिसका अर्थ है बहुत परेशान करना। वाक्यों में प्रयोग के समय इनमें बदलाव आता है।
उत्तर: नाक में दम करना – चोर ने पुलिस के नाक में दम कर दिया है।

Leave a Comment