किस्मत का खेल question answer class 5 (kismat ka khel question answer class 5)

आप सभी का और एक नये आर्टिकल में स्वागत है आज हम इस आर्टिकल के माध्यम से पश्चिम बंगाल के सरकारी स्कूल क्लास 5 हिंदी में अंकित किस्मत का खेल question answer class 5 (kismat ka khel question answer class 5) को पढ़ने जा रहे हैं। इस पाठ में मेला के दृश्य को दिखाया गया है जहां बहुत से वस्तुएं लोगों को लुभाती हैं तथा किस प्रकार से वहां की दुकानदार लोगों को लालच देकर ठगते हैं। इस पर चर्चा की गई है। तो चलिए किस्मत का खेल question answer class 5 (kismat ka khel question answer class 5) को देखें-

किस्मत का खेल question answer class 5 (kismat ka khel question answer class 5)

 

१. संक्षेप में उत्तर दो।

१.१. मेला कब लगता था?

उत्तर: वर्षा ऋतु में मेला लगता था।

१.२. मेले का इंतजार लोग क्यों करते थे?

उत्तर: मेले का इंतजार लोग करते थे क्योंकि मेले में हर उपयोगी वस्तु मिलती थी।

१.३. नानू किसके साथ मेला गया?

उत्तर: नानू अपने दोस्त के साथ मेला गया।

१.४. भाग्य का खेल कहां चल रहा था?

उत्तर: भाग्य का खेल मेला की एक दुकान पर चल रहा था।

१.५. बूढ़े द्वारा अपनी किस्मत आजमाने पर उसे क्या मिला?

उत्तर: बूढ़ी द्वारा अपनी किस्मत आजमाने पर उससे घड़ी मिली।

१.६. बूढ़े के बाद किसने किस्मत आजमायी?

उत्तर: बूढ़े के बाद एक लड़के ने अपनी किस्मत आजमायी।

१.७. दुकानदार ने पेंसिले कितने में खरीद लीं?

उत्तर: दुकानदार ने पेंसिले चवनी में खरीद लीं।

१.८. मामा ने क्या कहा?

उत्तर: मामा ने कहा- ‘किस्मत के खेल वाला आदमी ने मुझे ठग लिया।’

१.९. मैं (लेखक) और नानू मेले में जाकर क्या बने?

उत्तर: मैं और नानू मेले में जाकर मूर्ख बन गए।

इसे भी पढ़ें : ओलम्पिक खेल question answer

२. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लिखो।

२.१. वर्षा ऋतु के उत्सव में लोग युद्ध का स्वांग किस प्रकार करते थे?

उत्तर: वर्षा ऋतु के उत्सव में लोग युद्ध का स्वांग इस प्रकार करते थे- दो में युद्ध होता था। दोनों दल ढाल-तलवार लेकर मैदान में इकट्ठा होते थे। इशारा पाते ही दोनों दल झूठी लड़ाई शुरू करते थे लेकिन इस युद्ध में न कोई घायल होता था और न ही कोई मरता था।

२.२. करन मेला किसके साथ गया तथा वह मेले से क्या खरीदना चाहता था?

उत्तर: करन मामा के साथ मेले में गया था तथा वह मेले से छत्तरी खरीदना चाहता था।

२.३. करन के पहले किन-किन लोगों ने बाजी लगायी?

उत्तर: करन के पहले बूढ़े आदमी और लड़के ने बाजी लगायी।

२.४. करन के पहले चार बार बाजी लगाने वाले लड़के को कौन-कौन सी चीजें मिलीं?

उत्तर: करन के पहले चार बार बाजी लगाने वाले लड़के को पहली बाजी में एक कंघी मिली, दूसरी बाजी में फाउंटेन पेन, तीसरी बाजी में कलाई घड़ी तथा चौथी बाजी में उसे एक टेबल लैंप मिला।

२.५. मामा ने किस्मत के खेल के विषय में क्या समझाया?

उत्तर: मामा ने किस्मत के खेल के विषय में समझाते हुए कहा कि किस्मत के खेल में जिन्हें भी अच्छा इनाम मिलता है वे दुकानदार के ही लोग होते हैं।

२.६. करन की बाजी हारने के विषय में पहले क्या राय थी?

उत्तर: करन की बाजी हारने के विषय में अपनी राय थी उसकी किस्मत अच्छी नहीं है।

३. सोचो और बताओ।

३.१. खेल में पहले बाजी लगाने वाले क्यों लगातार बाजी जीतते गये?

उत्तर: खेल में पहले बाजी लगाने वाले लगातार बाजी जीतते गये क्योंकि उसे दुकानदार लालच में डाल देता है ताकि वह लालच में आकर दूसरी बार और ज्यादा बाजी लगाएं।

३.२. करन की जगह यदि तुम होते तो क्या बाजी जीत जाते? यदि ‘हां’ तो क्यों और ‘नहीं’ तो क्यों?

उत्तर: करन की जगह यदि मैं भी होता तो भी बाजी हार ही जाता क्योंकि दुकानदार खेल के बदले धोखा दे रहा था।

३.३. यदि बूढ़ा आदमी और एक छोटा लड़का पहले बाजी नहीं जीतते तो किस्मत के खेल पर क्या प्रभाव पड़ता?

उत्तर: यदि बूढ़ा आदमी और एक छोटा लड़का पहले बाजी नहीं जीतते तो किस्मत के खेल पर इसका बुरा प्रभाव पड़ता। और करन भी लालच में आकर बाजी नहीं लगाता। वह अपना किस्मत नहीं आजमाता।

४. ऐसे वाक्य की रचना करो।

४.१. जिसका प्रारंभ सर्वनाम शब्द से हो।

उत्तर: वह स्कूल जा रहा था।

४.२. जिसका प्रारंभ कर्ता शब्द से हो।

उत्तर: राम स्कूल जा रहा था।

४.३. जिसके अंत में प्रश्नवाचक चिह्न (?) का प्रयोग हुआ हो।

उत्तर: कौन स्कूल जा रहा था?

४.४. जिसमें अल्पविराम चिह्न ( , ) का प्रयोग हुआ हो।

उत्तर: मैं वहां गया था, पर तुम मिले नहीं।

४.५. जिसमें विस्मयदीबोधक चिह्न ( ! ) का प्रयोग हुआ हो।

उत्तर: अरे! तुम्हारे साथ क्या हो गया?

५. नीचे लिखे हुए शब्द युग्मों का प्रयोग कर वाक्य बनाओ।

[ तरह-तरह, धीरे-धीरे, भागते-भागते, रोते-रोते, हंसते-हंसते]
उत्तर:

  1. तरह-तरह: मेले में तरह-तरह की मिठाइयां हैं।
  2. धीरे-धीरे: तुम धीरे-धीरे क्यों नहीं चलते?
  3. भागते-भागते: तुम भागते-भागते इतनी दूर आ गये।
  4. रोते-रोते: देखो, रोते-रोते तुम्हारा क्या हाल हो हुआ।
  5. हंसते-हंसते: बच्चे हंसते-हंसते लोट-पोट हो गये।

 

६. नीचे कुछ वाक्य दिए गए हैं, इन्हें प्रश्नवाचक वाक्य में बदलो। 

(क्यों, कहां, किससे, किसके, किसकी आदि)

६.१. दो राजाओं के बीच हो गई युद्ध की याद में नकली युद्ध किया जाता था।

उत्तर: दो राजाओं के बीच हो गई युद्ध की याद में नकली युद्ध क्यों किया जाता था?

६.२. वह मामा के पीछे-पीछे चल रहा था।

उत्तर: वह किसके पीछे-पीछे चल रहा था?

६.३. नानू ने मामा से सारी बात बता दी।

उत्तर: नानू ने क्यों मामा से सारी बात बता दी?

७. इन उदाहरणों को पढ़ो और समझो।

७.१. दीपिका और गीतिका ने अलग-अलग चित्र बनाए।
७.२. यह गीत दीपिका या गीतिका सुन सकती है।
७.३. दीपिका ने कहानी सुनायी, परंतु गीतिका ने नहीं।
७.४. मैं कल आया था, लेकिन तुम नहीं आए।
७.५. बादल खूब गरजे, किंतु वर्षा नहीं हुई।

अब एक-एक वाक्य बनाओ जिनमें और, अथवा, किंतु, परंतु, और लेकिन का प्रयोग हुआ हो।
उत्तर:

  1. राम और श्याम दोनों खेलने गए।
  2. निबंध, कहानी अथवा कविता इनमें से तुम कुछ भी सुना सकते हो।
  3. तुम आ गए किंतु मैं तुम्हारे साथ नहीं जा सकता।
  4. वह तेज है परंतु आलसी भी है।
  5. मैं इस बात को समझ गया लेकिन तुम नहीं समझे।


८. नीचे कुछ पंक्तियां दी गई हैं। इन्हें कहानी के क्रम में लिखो।

८.१. घर जाते हुए रास्ते में मामा ने बताया कि किस्मत के खेल वाले आदमी ने तुझको ठग लिया था।
८.२. मैं बार-बार अठन्नी देकर किस्मत आजमाता रहा।
८.३. उत्सव के दिनों में बहुत बड़ा मेला भी लगता।
८.४. एक बूढ़े आदमी ने अपनी किस्मत आजमायी।
८.५. मामा मुझे मेला ले गये।
८.६. फिर उस दुकान पर आये जहां भाग्य का खेल चल रहा था।

उत्तर:

  1. उत्सव के दिनों में बहुत बड़ा मेला भी लगता।
  2. मामा मुझे मेला ले गये।
  3. फिर उस दुकान पर आये जहां भाग्य का खेल चल रहा था।
  4. एक बूढ़े आदमी ने अपनी किस्मत आजमायी।
  5. मैं बार-बार अठन्नी देकर किस्मत आजमाता रहा।
  6. घर जाते हुए रास्ते में मामा ने बताया कि किस्मत के खेल वाले आदमी ने तुझको ठग लिया था।


९. नीचे दिए गए अंश में उचित विराम चिह्नों को लगाओ।

९.१. फाटक से ही शंख घड़ियाल नगाड़ा ढोल और खंजड़ी की आवाज सुनाई पड़ने लगी पुजारी गला फाड़ फाड़ कर मंत्र पाठ करने लगे
उत्तर: फाटक से ही शंख, घड़ियाल, नगाड़ा, ढोल और खंजड़ी की आवाज सुनाई पड़ने लगी, पुजारी गला फाड़ फाड़ कर मंत्र पाठ करने लगे।
९.२. भतीजों ने मुस्कुरा कर कहा महाराज इस सब के बारे में आपका क्या ख्याल है
उत्तर: भतीजों ने मुस्कुरा कर कहा ”महाराज इस सब के बारे में आपका क्या ख्याल है?”
९.३. राजा बोले यह तो शिक्षा का बड़ा सिद्धांत जान पड़ता है
उत्तर: राजा बोले, ‘यह तो शिक्षा का बड़ा सिद्धांत जान पड़ता है।’
९.४. पीछे से किसी ने कहा महाराज आपने चिड़िया को भी देखा
उत्तर: पीछे से किसी ने कहा, ‘महाराज आपने चिड़िया को भी देखा।’

Leave a Comment