हम बालक कविता Question Answer class 5 (Hum Balak Kavita Questions answer class 5)

आप सभी का और एक नये आर्टिकल में स्वागत है आज हम इस आर्टिकल के माध्यम से पश्चिम बंगाल के सरकारी स्कूल क्लास 5 हिंदी में अंकित ‘हम बालक’ कविता का question answer class 5 को पढ़ने जा रहे हैं। इस कविता के माध्यम से रामधारी सिंह ‘दिनकर’ बालक के अंदर जोश एवं भारत मां के प्रति देश प्रेम को जगाना चाहा है कवि बालक को हिमालय पर्वत और देश के वीर छत्रपति शिवाजी और महाराणा प्रताप जैसे बनने को कहा है और किसी भी अत्याचारी के आगे घुटने न टेकने की सलाह दी है तो चलिए ‘हम बालक’ कविता का question answer class 5 को देखें-

Contents show
हम बालक कविता Question Answer class 5 (Hum Balak Kavita Questions answer class 5)

१. संक्षिप्त में उत्तर दो। 

१.१. प्रभात की नई किरण कौन हैं?

उत्तर: प्रभात की नई किरण भारत के बच्चे हैं।

१.२. हम से किसका बोध होता है?

उत्तर: ‘हम’ से वीर बच्चों का बोध होता है।

१.३. हम भारत के कैसे सैनिक हैं?

उत्तर: हम भारत के वीर सैनिक हैं।

१.४. हम किसके शांतिदूत हैं?

उत्तर: हम धरती के शांतिदूत हैं।

१.५. गंगा और यमुना क्या हैं?

उत्तर: गंगा और यमुना भारत की दो पवित्र नदी है।

१.६. शिवा-प्रताप कौन हैं?

उत्तर: यहां पर ‘शिवा’ – छत्रपति शिवाजी और ‘प्रताप’ – महाराणा प्रताप है।

१.७. किसके आगे सिर नहीं झुकाएंगे?

उत्तर: हम अत्याचारी (जुल्मी) के आगे नहीं चुकाएंगे।

इसे भी पढ़ें : किस्मत का खेल question answer

 

२. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर अपनी भाषा में लिखो।

२.१. बालक ने कौन-कौन से रूपों में अपना परिचय दिया है?

उत्तर: बालक ने प्रभात की नई किरण, दिन का आलोक, देश के वीर, धरती के शांतिदूत के रूप में अपना परिचय दिया।

२.२. ‘छांह सभी को देते हैं’ किस तरह?

उत्तर: बच्चे जो हैं, मन के सच्चे हैं वे शांति के दूत हैं। वे सबको शांति का पाठ पढ़ा कर सब की रक्षा करते हैं।

२.३. हिमगिरि की सबसे ऊंची चोटी का नाम क्या है?

उत्तर: हिमगिरि(हिमालय) की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट है।

२.४. हिमगिरि का महत्व क्या है?

उत्तर: हिमगिरि यानी हिमालय की ऊंची चोटिया उत्तर से आने वाले दुश्मनों को रोककर भारत मां और हम सबकी पहरेदारी करते है।

२.५. अंत में बालक ने कौन सी प्रतिज्ञा ली?

उत्तर: अंत में बालक ने प्रतिज्ञा ली कि हम किसी अत्याचारी के सामने अपना सिर नहीं झुकाएंगे।

२.६. इस कविता के रचयिता का नाम क्या है?

उत्तर: इस कविता के रचयिता का नाम रामधारी सिंह ‘दिनकर’ है।

२.७. इस कविता का सारांश लिखो।

उत्तर: प्रस्तुत कविता रामधारी सिंह दिनकर द्वारा लिखी गई एक प्रेरणादायक कविता है जिसके माध्यम से बच्चों में जोश, उमंग भरने का प्रयास किया गया है।
‘हम बालक’ कविता में कवि ने बच्चों में उत्साह एवं जोश भरने का कार्य किया तथा उसके मन की आत्मा से यह बात कहलवाया है कि जो बच्चे खुद बोल रहे हैं बच्चे अपने आपको प्रभात की नई किरण बता रहे हैं। बच्चे अपनी भारत मां को बचाने के लिए अपना बलिदान देने को तैयार हैं। बच्चे बोल रहे हैं कि हम हिमालय की तरह अटल रहेंगे और वीर सैनिकों की तरह अपने दुश्मन से डटकर मुकाबला करेंगे। बच्चे बोल रहे हैं कि हमारे पूर्वज वीर थे। हम भी उन्हीं के संतान हैं। हमारे पूर्वज वीर शिवाजी और महाराणा प्रताप थे। उनकी वीरता और जोश को देखकर हम उनको अपना आदर्श मानते हैं और हम भी वैसा ही बनेंगे। हमारे सामने कितनी भी कठिन समस्या क्यों ना आ जाए हम हार नहीं मानेंगे। हम किसी के सामने अपना सिर नहीं झुकाएंगे।

२.८. हमारे देश की पांच प्रमुख नदियों का नाम लिखो।

उत्तर: हमारे देश की पांच प्रमुख नदियों के नाम – गंगा, यमुना, गोदावरी, कावेरी और कृष्णा हैं।

२.९. पश्चिम बंगाल के दक्षिणी छोर पर कौन सा महासागर है?

उत्तर: पश्चिम बंगाल के दक्षिणी छोर पर हिंद महासागर है।

२.१०. संसार में महासागरों की संख्या कितनी हैं किन्हीं तीन के नाम लिखो।

उत्तर: संसार में महासागरों की संख्या पांच हैं। तीन महासागर के नाम: प्रशांत महासागर, अटलांटिक महासागर और हिंद महासागर

३. कविता की निम्नलिखित पंक्तियों का सरल अर्थ लिखो।

वीर प्रसू मां की आंखों के
हम नवीन उजियाले हैं।
गंगा यमुना हिंद महासागर
के हम रखवाले हैं।
सरल अर्थ : प्रस्तुत पंक्ति हम बालक कविता से लिया गया है इस पंक्ति के माध्यम से रामधारी सिंह दिनकर जी कहते हैं कि भारत में वीरों को जन्म देने वाली मां के आंखों के हम बालक नये रोशनी हैं हम बालक गंगा, यमुना और हिंद महासागर के रखवाले है।

४. श्रुतिलेख।

श्रुति लेख का अर्थ होता है सुनकर लिखना। यहां दिए गए शब्दों को आपके अध्यापक कक्षा में पढ़ेंगे और आपको उन शब्दों को सुनकर लिखना होगा। फिर आपके अध्यापक उन शब्दों का जांच करेंगे कि वे शब्द वर्तनी के अनुसार सही है या गलत।
उत्तर: प्रभात, किरण, सैनिक, उजियाले, जुल्मी, मस्तक।

५. पढ़ो, समझो और उदाहरण के अनुसार पांच नए शब्द बनाओ।

मस्तक – स्त – अस्त।
उत्तर: स्तर, अगस्त, अस्तित्व, पुस्तक, परास्त, अस्तबल।

६. कविता के निम्नलिखित पंक्तियों को शुद्ध करके लिखो।

हम परहरी ऊंचे हीमगिरी के,
उत्तर: हम प्रहरी ऊंचे हिमगिरि के। (शुद्ध)
सुरभी सर्वग की लेते हैं।
उत्तर: सुरभि स्वर्ग की लेते हैं। (शुद्ध)
हम है शांतीदूत घरनी के,
उत्तर: हम हैं शांतिदूत घरनी के। (शुद्ध)
छांह सभि कौ देते हैं।
उत्तर: छांह सभी को देते हैं। (शुद्ध)

७. निम्नलिखित शब्दों से चुनकर विलोम शब्दों की जोड़ियां बनाओ।

[ नई, वीर, नहीं, अंधेरा, प्राचीन, कायर, असैनिक, हां, सैनिक, उजियाले, नवीन, पुरानी]
उत्तर:

  • नई – पुरानी।
  • वीर – कायर।
  • नहीं – हां।
  • अंधेरा – उजियाले।
  • प्राचीन – नवीन।
  • सैनिक – असैनिक।

८. पाठ से तीन विशेषण चुनो और उनका वाक्य में प्रयोग करो।

उत्तर:
विशेषण           वाक्य
वीर – भारत के हर बच्चे वीर होते हैं।
ऊंचा – हिमालय पर्वत बहुत ऊंचा है।
नवीन – नवीन भारत के लिए नवीन सोच रखना चाहिए।

९. निम्नलिखित संज्ञाओं के भेद लिखो तथा उनका एक-एक उदाहरण और लिखो।

उत्तर:
शब्द        संज्ञा के भेद           उदाहरण
वीरता  – भाववाचक संज्ञा      – गंभीरता।
भारत  – व्यक्तिवाचक संज्ञा    – पश्चिम बंगाल।
माता   – जातिवाचक संज्ञा      – स्कूल।

१०. समुद्र, रत्नाकर, सिंधु, जलधि, उदधि ये सभी सागर के पर्यायवाची शब्द हैं।

पृथ्वी, धरा, भू, धरती, जमीन ये सभी धरणी के पर्यायवाची शब्द हैं।
खाली घरों में सही वर्णों को भरकर हिमालय और गंगा के पर्यायवाची शब्द बनाओ।

उत्तर:
  i. हिमालय –      न ग प ति
र्व

हि म गि रि रा ज
री     ज

ii. गंगा –        सु र स रि
भा गी र थी
जा ह् न वी
दी

११. विशेषण शब्दों को भाववाचक संज्ञा बनाओ

उत्तर:

  • नवीन + ता = नवीनता।
  • गंभीर + ता = गंभीरता।
  • मधुर + ता = मधुरता।
  • दक्ष + ता = दक्षता।
  • दुष्ट + ता = दुष्टता।
  • वीर + ता = वीरता।
  • कायर + ता = कायरता।
  • सभ्य + ता = सभ्यता।
  • सरल + ता = सरलता।
  • सत्य + ता = सत्यता।

१२. ‘ हम प्रहरी ऊंचे हिमगिरि के’ पंक्ति के प्रहरी शब्द का अर्थ पहरेदार।

१२.१. प्रहरी शब्द ‘प्र’ उपसर्ग लगाकर बना है। उदाहरण को देखो और उसी अनुसार स्वयं नये शब्द बनाओ।
प्र + हरी = प्रहरी।
प्र + हार = प्रहार।
प्र + कार = प्रकार
प्र +  दान = प्रदान
प्र + धान = प्रधान
प्र + साद = प्रसाद

 

१२.२. एक सामाजिक पहरेदार के रूप में तुम्हारे कार्य के तीन उदाहरण लिखो।

उत्तर: i. देश की सेवा ii. समाज की सुरक्षा iii. देश से प्रेम करना

१३. हमारा देश भारत के ऊपर दस वाक्य अपनी भाषा में लिखो।

उत्तर: मैं अपने देश से बहुत प्रेम करता हूं। हमारे देश का नाम भारत है। हमारा देश धर्मनिरपेक्ष देश है। यहां अनेक धर्म, जाति के लोग निवास करते हैं। हमारे देश 28 राज्य है। हमारे देश की राजधानी दिल्ली है इसके पहले कोलकाता था। हमारे देश के सबसे बड़े पर्वत हिमालय हैं। यहां बहुत से पवित्र नदी हैं जैसे गंगा, यमुना, सरस्वती, ब्रह्मपुत्र आदि। हमारे देश में कई प्रकार के फसल उपजाए जाते हैं। जैसे- धान, गेहूं, ज्वार, बाजरा, दाल आदि। अनेक धर्म तथा जाति होने के कारण यहां कई तरह के पर्व मनाए जाते हैं जैसे होली, दिवाली, ईद, क्रिसमस इत्यादि। भारत को सोने की चिड़िया भी कहा जाता है। मुझे अपने भारत देश पर बहुत गर्व है।

1 thought on “हम बालक कविता Question Answer class 5 (Hum Balak Kavita Questions answer class 5)”

Leave a Comment